झज्जर (एकता): श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। बता दें कि हाल ही में हुए निक्की हत्याकांड से हर कोई हैरान है। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली निक्की यादव का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव खेड़ी में किया जाएगा। दिल्ली में उसके शव का पोस्टमार्टम कर झज्जर स्थित उसके पैतृक गांव पहुंच चुका है। जिसके बाद परिवार में मातम का माहौल बन गया।
मृतिका निक्की यादव तीनों भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। निक्की व निधी दोनों ही दिल्ली रहती थी। उनके पिता हफ्ते में एक या दो दिन के लिए अपने गाड़ियों के गराज को संभलाने के लिए जाते थे। आरोपी व मृतका निक्की दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। आरोपी साहिल कॉलेज से फार्मेसी का कोर्स कर रहा था, वहीं निक्की अंग्रेजी ऑनरस की पढ़ाई कर रही थी। दोनों ने लॉकडाउन के बाद साथ रहने का फैसला लिया था।







