अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला नगर निगम में पहली बार निगम का स्थापना दिवस मनाया गया। जहां मेयर अधिकारियों और पार्षदों ने मिलकर शपथ ली। जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने अच्छे काम किए उन्हें उत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र दिए गए। मेयर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वन पर सभी नगर निगम का स्थापना दिवस मना रहे है।
मंगलवार को अंबाला में सभी द्वारा शपथ ली गई है और जिन कर्मचारियों ने बेहतरीन कार्य किए है उन्हें प्रशंसा पत्र दिए गए हैं। कमिश्नर ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। ये अभी शुरुआत है। डिप्टी मेयर ने बताया कि निगम स्थापना दिवस अंबाला से शुरू हुआ है। पूरे हरियाणा में इस तरीके से सभी निगम द्वारा स्थापना दिवस मनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि मेयर ने आज सभी अधिकारियों को और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेवारियों के बारे में बताया गया है।







