Home Ambala BJP जिला अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन… विपक्ष पर...

BJP जिला अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन… विपक्ष पर साधा निशाना

129
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)– भाजपा  जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने आज विधिवत रुप से भगवान  राम और भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर बराड़ा में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा सहित मुलाना विधानसभा के कई पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं के जय श्री राम के जयकारों और अबकी बार 400 पार के नारों की गूंज के बीच फीता काटकर जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने नए  कार्यालय के उद्घाटन की शुभकामनाएं दी।
जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने  कहा कि मुलाना विधानसभा क्षेत्र का यह दूसरा चुनाव कार्यालय है। उन्होंने  कहा कि इस इलाके से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया की रिकॉर्ड मतों से विजय होनी चाहिए. कार्यकर्ता यह ध्यान में रख पूरी ताकत के साथ मेहनत करें। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। ऐसे में  प्रत्याशी को भारी मतों से जितवाकर भेजें। विपक्षी दलों पर ज़ुबानी ह*मला बोलते हुए मनदीप राणा ने कहा कि पहले दिन से चुनाव प्रचार में पिछड़े विरोधियों को कुछ समझ नहीं आ रहा। जबकि भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने सैंकड़ों गांवों में जाकर प्रचार कर दिया है। मनदीप राणा ने कहा कि विरोधियों के पास आज न कोई नीति है ना कोई टीम। जबकि भाजपा के पास एक मजबूत संगठन और हर बूथ पर 20-20 पन्ना प्रमुखों के रूप में कर्मठ कार्यकर्ताओं की पूरी टीम है। जो दिन रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के संकल्प को साकार करने में डटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here