Home Crime सूरजकुंड मेले में युवकों ने 3.40 लाख की ठगी की वारदात को...

सूरजकुंड मेले में युवकों ने 3.40 लाख की ठगी की वारदात को दिया अंजाम, CCTV में कैद आरोपी

179
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): 36वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में 3.40 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। बता दें कि जहां सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रही है वहीं फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में डिजिटल पेमेंट के माध्यम से एक महिला सहित दो युवकों कश्मीरी युवकों ने मेले में एक क्राफ्ट्समैन को ठगी का शिकार बना डाला।

बता दें कि सूरजकुंड मेले में लगे एक हैंड क्राफ्ट कालीन की स्टॉल पर तीनों आए और ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर ठगी कर फरार हो गए। बता दें कि सूरजकुंड में लगे अंतरराष्ट्रीय मेले में नेटवर्क की काफी दिक्कत है जिसके चलते मेले में देशी-विदेशी हस्तशिल्प कलाकारों को बल्कि मेले में आने वाले पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी का फायदा उठाकर ठगों ने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित स्टॉल संचालक ने इसकी शिकायत सूरजकुंड थाने में की है और पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सीसीटीवी में कैद यह एक महिला सहित वही तीनों ठग हैं। बता दें कि लाल टी-शर्ट में सफेद चेक और हाथ में लाल रंग का कपड़ा और महिला जिसने लाल रंग का जैकेट और काला सूट पहना हुआ है। पीड़ित स्टाल संचालक के मुताबिक यह तीनो थक आए और जल्दबाजी में इन्होंने ईरान की कालीन खरीदी और ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद इन्हें सक्सेसफुल पेमेंट होने का मैसेज देखा कर सामान को गाड़ी में रखवाया और फरार हो गए। लेकिन जब इन्हें पेमेंट रिसीव नहीं हुई तो इन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत सूरजकुंड थाने में की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here