Home Accident चंडीगढ़ के DGP के साथ शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा, PGI...

चंडीगढ़ के DGP के साथ शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा, PGI के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

206
0

चंडीगढ़ (एकता): चंडीगढ़ के डीजीपी प्रवीर रंजन शादी समारोह के दौरान हादसे का शिकार हो गए। बता दें कि डीजीपी चंडीगढ़ के थानाध्यक्ष के प्रोग्राम में पहुंचे थे। अचानक हवा के तेज झोंके से टेंट उखड़ गया और नीचे खड़े मेहमानों पर पोल गिर गया। जिससे कई मेहमान घायल हो गए। वहीं डीजीपी गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें तुरंत PGI के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उनके सिर पर 12 टांके लगे हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ के लेक क्लब में रविवार को एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे चंडीगढ़ के डीजीपी प्रवीर रंजन समेत कुछ मेहमानों के ऊपर टेंट गिर गया। हादसा तेज हवा की वजह से हुआ। इसमें डीजीपी और उनकी पत्नी को चोटें आईं। घायल पत्नी का भी इलाज ट्रॉमा सेंटर में किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here