सोनीपत (एकता): हरियाणा के सोनीपत में उस समय सनसनी फैल गई जब अगवानपुर में 3 लोगों की जा+न चली गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह वारदात दो पक्षों में किसी मामूली बात को लेकर हुई। इन लोगों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने ला#ठी-डं+डे चलाने शुरू कर दिए।
बता दें कि गांव अगवानपुर के रहने वाले राहुल और सोमदत्त के बीच झगड़ा बताया जा रहा है। राहुल अपने दोस्त अश्वनी व अन्य 4-6 लड़कों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और उन्होंने आनंद के घर विजयपाल को गोलि+यां मारी दी।
विजयपाल को गोली लगने के बाद आनंद के घरवालों ने अश्वनी और अभिषेक पर ला#ठी-डं$डों से हमला किया। वार@दात की सूचना मिलने के बाद पुलिस एसीपी और डीसीपी मौके पर पहुंचे। अगर पुलिस समय रहते घटनास्थल पर पहुंचती तो इतनी बड़ी वारदात न होती। इन वारदातों से लोगों के मन में दहशत फैल गई है। वहीं अब सोनीपत पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।







