Home Business/Education 12वीं पास छात्रों के लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल आज से खुला, जानें...

12वीं पास छात्रों के लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल आज से खुला, जानें जरूरी जानकारी

78
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा में 12वीं कक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए कॉलेज में दाखिले को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। राज्य के सभी डिग्री कॉलेजों में स्नातक (UG) प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल आज सुबह 11 बजे से सक्रिय कर दिया गया है।

छात्रों को BA, B.Com, B.Sc, BCA जैसे यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए https://admissions.highereduhry.ac.in पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। दाखिले से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए छात्र टोल फ्री नंबर 1800-180-2133 पर संपर्क कर सकते हैं।

राज्य सरकार की ओर से यह पोर्टल छात्रों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, ताकि वे बिना कॉलेज पहुंचे घर बैठे ही दाखिला प्रक्रिया को पूरा कर सकें। पोर्टल पर विस्तृत जानकारी, आवश्यक दस्तावेजों की सूची और प्रवेश से जुड़ी तारीखें भी उपलब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here