Home Crime अनोखा मामला: शादी में मेहमान बनकर शामिल हुए चोर, बिना गहनों के...

अनोखा मामला: शादी में मेहमान बनकर शामिल हुए चोर, बिना गहनों के बैठी रही दुल्हन (Watch Video)

175
0

गुरुग्राम (एकता): गुरुग्राम में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह में चोरी करने के मकसद से आए चोर बिन बुलाया मेहमान की तरह अंदर घुस गए। मीडिया सूत्रों के अनुसार चोरों ने शादी समारोह से 20 लाख का गहनों से भरा सूटकेस चोरी किया। जो गहने उन्होंने चोरी किए वह दुल्हन के थे।

सूटकेस चोरी होते से तारों तरफ हंगामा मच गया। बिना गहनों के मंडप में दुल्हन बैठी रह गई। मामला 9 फरवरी को सेक्टर 5 पैराडाइज गार्डन में हुआ। तिरुपति से बारात गुरुग्राम पहुंची थी। वह दुल्हन को देने के लिए गहने लाए थे। वहीं जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो उन्होंने सीसीटीवी में देखा कि कैसे चोर भरी बारात में सूटकेस चोरी करके ले जा रहा था। आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here