Home Crime सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थन और पीएम मोदी के खिलाफ वीडियो पोस्ट...

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थन और पीएम मोदी के खिलाफ वीडियो पोस्ट करने वाले डॉक्टर पर चलेगा देशद्रोह का केस

254
0

फतेहाबाद  |  सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले फतेहाबाद के डॉक्टर मुश्ताक अहमद उर्फ डॉ. ताज मोहम्मद के खिलाफ अब देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा चलेगा। सोमवार को फतेहाबाद की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया।

बता दें कि डॉ. ताज मोहम्मद, जो फतेहाबाद में एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं, ने 14 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सीजफायर घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का समर्थन करते हुए तीन विवादित वीडियो साझा किए थे। साथ ही इन वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं।

इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने संबंधित थाने में शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को गिरफ्तार किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया था।

अब अदालत के ताजा आदेश के तहत आरोपी पर देशद्रोह की धाराओं में केस चलाया जाएगा। पुलिस आरोपी को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर ला कर CJM कोर्ट में पेश करेगी और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड मांगेगी। रिमांड के दौरान डॉक्टर के बैंक खातों और मोबाइल कॉल डिटेल्स की भी गहन जांच की जाएगी। यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर एक गंभीर उदाहरण बनकर सामने आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here