Home Faridabad बल्लभगढ़ में सोहना फ्लाईओवर के काम में हो रही देरी को लेकर...

बल्लभगढ़ में सोहना फ्लाईओवर के काम में हो रही देरी को लेकर विधायक मूलचंद शर्मा ने की बैठक

188
0
फरीदाबाद,6 मार्च –बल्लभगढ़ में बनने वाले सोहना फ्लाइओवर के कार्य में हो रही देरी के चलते पूर्व केबिनेट मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा ने आज  जिला उपायुक्त फरीदाबाद और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक की .उन्होंने लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के कार्यालय पहुंचकर बैठक की. इस दौरान एक्सईन प्रकाश लाल ,डीआरओ सुशील शर्मा ,तहसीलदार भूमिका लांबा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।
मुजेसर फाटक पर भी  बनेगा अंडर ब्रिज 
विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य को लेकर एक सप्ताह में  सभी अड़चने दूर होगी. उन्होंने कहा कि  बल्लभगढ़ में सोहना फ्लाईओवर मुख्यमंत्री की घोषणा है.बल्लभगढ़ को जाम मुक्त करने की दिशा में चल रहे कार्य करवाए  जाएंगे. उन्होंने मोहना एलिववेटिड पुल के कार्य को भी रफ्तार देने के निर्देश दिए.बैठक में बताया गया कि सोहना फ्लाई ओवर के निर्माण में बाधा बनी एक निजी  कंपनी की पूल के हिस्से में आने वाली जमीन की जल्द  रजिस्ट्री होगी.सभी कागजी कार्यवाही पूरी, होगी और उसके बाद  टेंडर खुलेगा.विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि  लोगो के लिए आने वाले दो साल  बल्लभगढ़ के चौमुखी विकास के नाम है.2027 का बल्लभगढ़ हरियाणा का रोल मॉडल होगा.वहीं मुजेसर फाटक पर भी  अंडर ब्रिज बनेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here