अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के अंबाला जिले में एक पिता की शराब पीने की आदत 2 साल की मासूम के लिए श्राप बन गई। बता दें कि शराब के नशे में पिता घर पर बिना किसी को बताए अपनी 2 वर्षीय बेटी को बाहर ले आया। इतना ही नहीं वह रास्ते में शराब पीता रहा और मासूम को स्टेशन ही छोड़ दिया और खुद कहीं ओर निकल पड़ा। मीडिया सूत्रों के अनुसार उसकी मासूम बेटी स्टेशन पर इधर-उधर भटकती रही, जिसके बाद उसे रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन ने रेस्क्यू किया और उसकी मां से मिलवाया।
बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची को रेलवे स्टेशन पर डिलीवरी ब्वॉय ने रोता देखा। इस बारे में उसने आरपीएफ को सूचना दी। जिसके बाद बच्ची को अपने कब्जे में लेकर रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन को इस बारे में सूचित किया गया। मौके पर पहुंची चाइल्डलाइन टीम ने बच्ची की काउंसलिंग की परिवार का पता लगाया। इसके बाद टीम ने परिवार को इस संबंध में सूचित किया।







