अंबाला (अंकुर कपूर): भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी अब सड़कों पर भी उतर आई है। कांग्रेस पार्टी द्वारा मौजूदा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के सदस्य धरना देते हुए सड़कों पर उतर आए हैं। मीडिया से बातचीत करते उन्होंने बताया जिस कारण यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हमारे बैंक एसबीआई और एलआईसी के पैसे अडानी कंपनी में निवेश किए गए। अब यह दिखाया जा रहा है कि वह घाटे में जा रहे हैं तो इस सरकार को जवाब देना होगा। लोगों ने पाई-पाई जोड़कर हर कोई एलआईसी में सेविंग करता है।
बैंक में अपनी सेविंग रखते हैं तो वह कहां जा रहा है, इतना करोड़ों रुपया जो बर्बाद होता दिखाई दे रहा है क्या सरकार इसका जवाब जनता को देगी। उन्हीं लोगों की आवाज बंदकर यह लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। यह धरना प्रदर्शन पूरे देश में किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि आगे इस धरने का रुख यह रहेगा कि सरकार से इन सभी सवालों के जवाब मांगी जाएंगे ,जब तक सरकार कोई सटीक जवाब नहीं देती, तब तक इसी तरह वे लोग धरने पर डटे रहेंगे। उन्होंने बताया कि 3 दिन से पेमेंट भी बंद है वहां से भी लीडर जवाब मांग रहे हैं।
हिंदुस्तान के एसबीआई बैंक और एलआईसी इसके लगभग 33 करोड़ 127 हजार रुपए अदानी ग्रुप में निवेश किए जा रहे हैं। इसी तरह से एसबीआई के भी एकदम से इतना पैसा निवेश करना वह पैसा आखिर किसका है। उन्होंने कहा कि यह पैसा एलआईसी का अपना नहीं है। एलआईसी में यह पैसा हम पॉलिसी करवाते हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सबका पैसा है। हमारे हिंदुस्तान का पैसा है जो कि निवेश किया गया। अडानी पूरे हिंदुस्तान में एक अलग-अलग बैंकों के 80 हजार करोड़ रुपए का अडानी ग्रुप के ऊपर कर्ज है।
उन्होंने कहा कि अब मोदी साहब क्या करेंगे और हिंदुस्तान से गायब हो गए। अब आने वाले समय में यह भी ऐसा ही करेंगे। फायदा उठाने के बाद भी लोग हिंदुस्तान से भाग जाएंगे और मुसीबत आम जनता को झेलनी पड़ेगी, जिन्होंने एलआईसी में निवेश किया है। उन्होंने यह मांग की इस चीज की निष्पक्ष जांच की जाए और जांच भी सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से करवाई जानी चाहिए यह कांग्रेस पार्टी की मांग है।







