हिसार (अंकुर कपूर): हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का काफिला पिहोवा में दुर्घटना का शिकार हो गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार काफिले में दुष्यंत की गाड़ी में शामिल पीसीआर आपस में टकरा गई। गोवंश को बचाने के चक्कर में जब गाड़ियों की स्पीड कम हुई तो पीछे से आ रही दूसरी पीसीआर टकरा गई। हालांकि डिप्टी सीएम सुरक्षित हैं। इस दुघर्टना में पुलिस कर्मचारी और होमगार्ड घायल हुए है।
जानिए कैसे हुआ हादसा
बुधवार को दुष्यंत चौटाला उचाना हलके के दौरे पर जा रहे थे। जब उनका काफिला पिहोवा की ओर से जा रहा था तो सड़क पर गोवंश बैठा था। जैसे ही गाड़ियां हाइवे पर तेज स्पीड से निकली तो पुलिस की गाड़ी के आगे गोवंश आ गया। उसको बचाने के चक्कर में PCR उससे टकरा गई।







