Home Accident हिसार के दो भाइयों के साथ हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला...

हिसार के दो भाइयों के साथ हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला यह दर्दनाक हादसा

227
0

हिसार (एकता): हरियाणा के हिसार जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां दो सगे भाइयों की बाथरूम में गीजर की गैस से मौत हो गई। बता दें कि दोनों बच्चे रिश्तेदार की शादी में जाने के लिए बाथरूम में नहा रहे थे। नहाते समय गीजर की गैस के रिसाव से वह बेहोश हो गए। काफी देर तक बाहर न आने पर घरवालों ने आवाज दी लेकिन दोनों कुछ न बोले।

परिजनों ने जब दरवाजा खोला तो वह बेहोश पड़े थे। उन्होंने तुरंत उनको अस्पताल भर्ती करवाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार वह किसी रिश्तेदार की शादी में गुरुग्राम जा रहे थे। सौरभ की मां पहले ही गुरुग्राम चली गई थी। रविवार को सौरभ को अपने परिवार के साथ वहां जाना था। दोनों बेटे बाल कटवाकर नहाने के लिए बाथरूम चले गए। बाथरूम की खिड़की भी बंद थी। गीजर की गैस लीक होने से वह बेहोश हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here