पलवल (एकता): हरियाणा के पलवल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ढाई साल की बच्ची को बुजुर्ग ने हवस का शिकार बनाया।
बता दें कि आरोपी के डर के चलते पीड़ित परिवार ने पलायन की तैयारी की थी। 5 दिन पहले हुई वारदात को नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने छुपाया। इतना ही नहीं उन्होंने पीड़िता के परिजनों को भी धोखे में रखा। शिकायत करने बच्चे के अभिभावक महिला थाने पहुंचे। वहीं उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की।







