Home Crime फरीदाबाद में पड़ोसी दलित युवक को बदमाशों ने पीट-पीटकर किया अधमरा

फरीदाबाद में पड़ोसी दलित युवक को बदमाशों ने पीट-पीटकर किया अधमरा

174
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद में पड़ोसी दलित युवक को पड़ोसियों ने बुरी तरह से पीट दिया। बता दें कि दलित युवक को पिटाई के बाद लगी इन चोटों को देखकर आप सोच सकते हैं कि बदमाशों ने उसे कितनी बेरहमी से पीटा।घायल शख्स ने पुरानी रंजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बदमाश किस्म के पड़ोसियों ने उसे रास्ते मे रोककर  अधमरा कर दिया।

पीड़ित को न तो कोई पड़ोसी बचाने पहुंचा न ही बड़े भाई की हिम्मत हुई। दरअसल बदमाशों ने उसे पीटने के बाद पुलिस कम्पलेट या एमएलआर कटवाने के लिए घर से निकलने ही नहीं दिया, जैसे तैसे उनसे बचाव करते हुए पहले संजय कलोनी पुलिस चौकी पहुंचे लेकिन पुलिस उसे पहले खुद सिविल अस्पताल जाकर एमएलआर कटवाने के लिए कह दिया। डॉक्टर रातभर उसे इधर से उधर घूमाते रहे। परेशान होकर उसे मीडिया का सहारा लेना पड़ा, तब जाकर उसके हस्तक्षेप के बाद उसकी देर रात एमएलआर काटी गई। पीड़ित दलित शख्स अब आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here