Home Haryana जींद में किसान नेता समेत 6 पर FIR , सुरक्षा कर्मियों पर...

जींद में किसान नेता समेत 6 पर FIR , सुरक्षा कर्मियों पर ह*मला करने का आरोप; किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

151
0
जींद :चन्द्रिका ( TSN)- जींद में किसानों के दिल्ली कूच के दौरान हरियाणा -पंजाब की सीमा पर दाता सिंह वाला बॉर्डर पर टकराव मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। गढ़ी थाना पुलिस ने भारतीय किसान नौजवान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड समेत 6 किसानों को नाम जद करके अन्य के खिलाफ ह*त्या के प्रयास ,सरकारी काम में बाधा डालने ,तोड़फोड़ करने में,  धारा 144 का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया है।  पुलिस ने इस मामले में सोनीपत जिले के गांव कथुरा निवासी अक्षय नरवाल , रोहतक जिले के गांव मदीना निवासी प्रवीण, गांव कोयल निवासी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
 पंजाब के किसान दिल्ली कूच को लेकर दाता सिंह वाला बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं और पुलिस व अर्ध सैनिक बल को वहां तैनात किया हुआ है। जब सुरक्षाकर्मी पंजाब के किसानों को रोक रहे थे तो इसी दौरान हरियाणा की तरफ से कुछ लोगों ने बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर  ह*मला करके पथराव भी किया। वहां पर खड़े वाहनों से भी तोड़*फोड़ की।इस ह*मले में कई पुलिस कर्मियों को चोट आई हैं।
आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 पुलिस पार्टी पर ह*मला करने में सोनीपत जिले के गांव कथुरा निवासी अक्षय नरवाल , रोहतक जिले के गांव मदीना निवासी प्रवीण ,गांव कोयल निवासी वीरेंद्र व अन्य शामिल थे। इन आरोपियों को पुलिस ने केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद बुधवार और वीरवार को भारतीय किसान नौजवान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ गांव सिंघाना निवासी लखा ,सुरेंद्र व अन्य ने मिलकर फिर से पुलिस पार्टी पर  पथराव करके तोड़फोड़ की है।
किसान नेता का कहना ये
किसान नेता विकास सीसर समेत दूसरे किसान नेताओं ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर अक्षय नरवाल को रिहा नहीं  किया  गया तो बड़ा आंदोलन होगा। इसके अलावा शनिवार को जनता सरकार मोर्चा और सभी संगठनो ने हरियाणा के युवा साथियों की रिहाई के लिए जींद लघु सचिवालय में एकत्रित होकर जिला प्रशासन को मांगों का ज्ञापन सोपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here