Home Crime ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय’…तस्वीरों में देखें कैसे मौत के...

‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय’…तस्वीरों में देखें कैसे मौत के मुंह से बचा कार चालक

274
0

करनाल (अंकुर कपूर): ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय’ यह कहावत उस समय सच साबित हुई जब शुक्रवार को नेशनल हाईवे करनाल सेक्टर-7 के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें आल्टो कार को पीछे से किसी दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर चल रहे ट्रक के आगे आ गई। इतना ही नहीं ट्रक कार के ऊपर पलट गया।

हैरानी इस बात की है कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए लेकिन उसमें बैठे चालक को एक खरोंच तक नहीं आई। बता दें कि हादसा काफी भयानक था लेकिन लोग भी हैरान थे चालक कैसे बचा। वहीं मौके पर वाहनों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार व ट्रक को साइड किया और यातायात खुलवाया। बता दें कि हादसे के समय कार चालक हिमाचल से दिल्ली जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here