Home Haryana हरियाणा में संपत्ति खरीदने का सपना होगा साकार, HSVP ने मई में...

हरियाणा में संपत्ति खरीदने का सपना होगा साकार, HSVP ने मई में ई-नीलामी की तारीखें घोषित कीं

472
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा में घर या व्यवसायिक संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने मई 2025 में आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत संपत्तियों और बहुमंजिला अपार्टमेंट्स की ई-नीलामी की तारीखें जारी कर दी हैं।

HSVP द्वारा 16 अप्रैल 2025 को जारी आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार, ई-नीलामी छह अलग-अलग तारीखों को आयोजित की जाएगी:

नीलामी कार्यक्रम की तारीखें और ज़ोन विवरण:

  • 21 मई 2025: सभी जोनों की प्रेफरेंशियल संपत्तियों की नीलामी।
  • 22 मई 2025: पंचकूला और हिसार ज़ोन की संपत्तियों की नीलामी।
  • 23 मई 2025: रोहतक और फरीदाबाद ज़ोन की आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी।
  • 27 मई 2025: गुरुग्राम ज़ोन की आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी।
  • 28 मई 2025: सभी ज़ोन में नर्सिंग होम, क्लिनिक और स्कूल साइटों की नीलामी।
  • 30 मई 2025: सभी ज़ोन की प्रमुख व्यावसायिक, शॉपिंग मॉल, अस्पताल और संस्थागत साइटें, साथ ही गुरुग्राम सेक्टर-43 की कंपोजिट साइट की नीलामी।

अधिक जानकारी कहां और कैसे प्राप्त करें?

ई-नीलामी से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आप HSVP की आधिकारिक वेबसाइट https://hsvphry.org.in पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की सहायता के लिए HSVP हेल्पलाइन नंबर 1800-180-3030 पर कॉल करके संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here