फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक 13 साल की बच्ची को भतीजे द्वारा हवस का शिकार बनाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी रिश्ते में लड़की का भतीजा लगता है।
जानकारी के मुताबिक बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बेटी 13 साल की है और 7वीं कक्षा में पढ़ती है। वह 14 अगस्त को अपने घर से किसी काम से चली गई थी। उसका पति व बच्चे घर पर सोए हुए थे। लेकिन उसके जेठ का पौता कमरे मे उसकी बेटी के पास सोया हुआ था। उसने जबरदस्ती उसकी बेटी को हवस का शिकार बनाया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 डी(ए), 450, 506, एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







