यमुनानगर,27 अगस्त:- हरियाणा में चुनाव आचार संहिता लगी हुई है.बावजूद उसके यमुनानगर में थाना शहर से चंद कदम दूर आज गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला, वह भी किराए के बाउंसरों द्वारा जिन्होंने एक दुकान का सामान ही बाहर फेंक दिया हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के आने से पहले बाउंसर वहां से चले गए थे, लेकिन चंद मिनट में ही उन्होंने न केवल दुकानदार की पिटाई की बल्कि सामान को भी बाहर फेंक दिया.बता दे की दुकान को लेकर दो पार्टियों मे लंबे समय से विवाद चल रहा था
यमुनानगर के थाना शहर से चंद कदम दूर मीत मार्ट नामक एक दुकान को लेकर आज दो पक्षों में विवाद हुआ हालांकि एक पार्टी लोकल है और दूसरी देहरादून से ऐसे में देहरादून की पार्टी इस दुकान को खाली करवाना चाहती थी और जिनका दुकान पर कब्जा था उन्होंने कोर्ट की शरण ले रखी थी ऐसे में देहरादून से आई पार्टी अपने साथ बाउंसर लेकर आई और आते ही दुकानदार का सामान बाहर फेंक दिया बाउंसर जब दुकान में घुसे तो उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर उसका डीवीआर भी अपने साथ में ले लिया आसपास के दुकानदारों ने यह देखा तो उन्होंने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और तब भी बाउंसर अपने काम में लगे हुए थे दुकानदार को दुकान के अंदर ही रुके हुए थे और उसकी पिटाई भी की थी लेकिन उसका सामान बाहर फेंक दिया गया था पुलिस मौके पर पहुंची और बाउंसर पड़े ही आराम से वहां से चलते बने हालांकि पुलिस ने दोनों पार्टियों की क्लास मौके पर ही लगे और दोनों को थाने में बुला लिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है.







