Home Crime फरीदाबाद के NIT थाने में दो युवकों का हैरतअंगेज कारनामा, सोशल मीडिया...

फरीदाबाद के NIT थाने में दो युवकों का हैरतअंगेज कारनामा, सोशल मीडिया पर Video Viral

264
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 2 युवकों का एक हैरतअंगेज कारनामा देखने को मिला, जहां NIT थाने में घुसकर युवकों ने एक गाने पर न केवल वीडियो बनाई बल्कि उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। बता दें कि थाने में घुस कर बनाई गई ‘असले नु चुमदा रातों-रात मुंडा गैंगस्टर हो गया’ के गाने पर बनी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जो लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस मामले में जब संबंधित थाने की एसीपी विष्णु प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें भी इस वीडियो के बारे में हाल ही में पता चला, जिसकी जांच चल रही है। इनकी पहचान कर इस दोनों युवकों के खिलाफ उचित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई पर की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here