Home Haryana भाजपा के बागी हुए नेता ने भरा निर्दलीय नामांकन…बोले जीत निश्चित

भाजपा के बागी हुए नेता ने भरा निर्दलीय नामांकन…बोले जीत निश्चित

120
0
फ़रीदाबाद,11 सितम्बर – बीजेपी से बागी हुए दीपक डागर ने आज अपना नामांकन पृथला विधानसभा से भर दिया है। इस दौरान दीपक डागर ने मीडिया के लोगों से बात करते हुए कहा कि  36 बिरादरी के आदेश पर उद्घोष कर दिया है.अब हर घर जाएंगे और  लोगों से वोट की अपील करेंगे. इस चुनाव में सच्चाई की जीत होगी।इस चुनाव में मेरा किसी से कोई मुकाबला नहीं है क्योंकि एक तरफ जीत हो रही है।
दीपक डागर ने कहा कि भाजपा ने मुझे टिकट नहीं दिया तो उसमें रोने की क्या बात है अब तो बीजेपी रोएगी और हम हसेंगे क्योंकि यह समाज अपने पृथला विधानसभा के बेटे को जिताएगी और जीत के बाद इस क्षेत्र में विकास किया जाएगा विकास के मामले में पृथला विधानसभा हरियाणा में नंबर वन कहलायेगा। दीपक डागर ने कहा कि मुझे टिकट नहीं मिली लेकिन पार्टी ने अपने हिसाब से अच्छा किया होगा इसका जवाब हमारी 36 बिरादरी के लोग देंगी। इस लोकसभा में बीजेपी के जीतने भी केंडिडेट चुनाव मैदान में खड़े है सबकी हार हो रही है कोई नही जितेगा। जीत के बाद समर्थन किस को देना है यह मेरी 36 बिरादरी बताएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here