Home Crime गुरुद्वारे में जूते पहनकर घुसे शातिर चोर, कृपाण से तोड़ी गुल्लक, Video...

गुरुद्वारे में जूते पहनकर घुसे शातिर चोर, कृपाण से तोड़ी गुल्लक, Video में देखें कैसे दिया वारदात को अंजाम

206
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला जिले में शातिर चोरों ने गुरुद्वारे में अनोखे तरीके से सेंध लगाई। बता दें कि गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा गांव बेगमपुर में चोर जूते पहन अंदर जा घुसे। इतना ही नहीं उन्होंने किरपान से गुल्लक तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसके चलते यह वारदात गुरुद्वारा में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक चोर गुरुद्वारे से गुल्लक, लाउड स्पीकर और इलेक्ट्रिक चूल्हा ले उड़े। गुरुद्वारा सभा कमेटी के प्रधान ने पड़ाव थाना पुलिस को शिकायत सौंप कार्रवाई की मांग की है। प्रधान ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की ऊपर वाली बाउंडरी की दीवार की खिड़की टूटी हुई थी। उन्होंने CCTV फुटेज खंगाली तो देखा कि एक युवक मुंह पर कपड़ा बांध जूतों समेत गुरुद्वारा साहिब में घुसा। जिसकी वजह से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here