Home Accident हांसी में भीषण सड़क हादसा: पुलिस गाड़ी से टकराई कार, तीन लोग...

हांसी में भीषण सड़क हादसा: पुलिस गाड़ी से टकराई कार, तीन लोग घायल, हालत गंभीर

293
0

हांसी | हांसी के सामान्य अस्पताल में एक गंभीर सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें हिसार के तीन युवक और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, हिसार के महावीर कॉलोनी निवासी दीपक, काकू और पारस एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद भैणी अमीरपुर से हांसी लौट रहे थे। रास्ते में जैसे ही उनकी गाड़ी राजपुरा के पास पहुंची, तभी वह एक पुलिस वाहन से टकरा गई। हादसे में पुलिस कर्मचारी रवि, जो सरसाना गांव का निवासी है, भी घायल हो गया।

परिजनों के अनुसार, यह सभी जयमाला कार्यक्रम के लिए नारनौंद पहुंचे थे, लेकिन वे राजपुरा कैसे पहुंचे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और अन्य रिश्तेदार सामान्य अस्पताल हांसी पहुंचे।

घटना में घायल पुलिसकर्मी रवि की सूचना पर पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें हिसार के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल हादसे के सटीक कारणों की जांच जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here