Home Haryana पानीपत में प्रशासनिक फेरबदल, 11 क्लर्कों के विभाग बदले

पानीपत में प्रशासनिक फेरबदल, 11 क्लर्कों के विभाग बदले

132
0

पानीपत  | पानीपत जिले में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने 11 क्लर्कों के विभाग बदलते हुए कई को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह कार्रवाई तीन दिन पहले हुई उस घटना के बाद आई है, जब पानीपत एसडीएम कार्यालय में मोटर रजिस्ट्रेशन क्लर्क (एमआरसी) रिंकू को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते जिला सचिवालय की पार्किंग से रंगे हाथों पकड़ा था। रिंकू की जगह विपुल को नियुक्त किया गया है।

डीसी दहिया के आदेश अनुसार, सचिन देशवाल को आरसी बापौली से तहसीलदार सेल्स भेजा गया है, जबकि जोगिंदर राठी को रीडर बापौली और आरसी बापौली का अतिरिक्त प्रभार मिला है। जितेंद्र लोहिया को पानीपत तहसील में एडब्ल्यूबीएन और एमसी पानीपत तहसील का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सुरेंद्र कुमार को तहसील क्लर्क से रीडर सीटीएम बनाया गया है, अमित कुमार को डीआरओ दफ्तर से नाजर ब्रांच भेजा गया है। जय भगवान को लोकल फंड से बिल क्लर्क एसडीओ समालखा, नीरज चौधरी को सीटीएम दफ्तर से एमए ब्रांच और रुपिंदर कौर को सीआईए ब्रांच से एलएफए ब्रांच में बदला गया है।

अंकित कुमार को एसके ब्रांच से सीआईए ब्रांच, बलविंदर कुमार को रीडर सीटीएम से रीडर तहसीलदार इसराना और सागर को एलपीए शाखा में नई नियुक्ति दी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here