Home Haryana हरियाणा में शुगर मिलों के बाहर किसानों का धरना खत्म, गन्ने से...

हरियाणा में शुगर मिलों के बाहर किसानों का धरना खत्म, गन्ने से भरी हुई ट्रालियों को लेकर पहुंचे मिल

190
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा में गन्ने के रेट को 362 रुपए से बढ़ाकर 450 रुपए करने को लेकर तमाम यूनियन सरकार के विरोध में गन्ना मिलो को बंद कर आंदोलन पर बैठ गई थी। लेकिन हरियाणा के मुख्यामंत्री द्वारा गन्ने के रेट में 10 रुपए का इजाफा करने के बाद यूनियन और किसानों के बीच दरार बढ़ती हुई नजर आई। यहां यूनियन के लोगों ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया तो वहीं किसान गन्ने से भरी हुई ट्रालियों को लेकर मिल में पहुंच गए।

एक हरियाणा में गन्ने के रेट में बढ़ोतरी को लेकर बीकेयू के दोनों गुट और भारतीय किसान संघ एक जुट होकर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने को लेकर कई दिनों से हरियाणा की तमाम शुगर मिलो को बंद कर धरने पर बैठ गए थे। ऐसे में अगर कोई गन्ना लेकर किसान मिल में आता तो उसे यूनियन बैरंग लौटा देती है। पिछले एक सप्ताह से किसानों के खेतों में गन्ने से भरी हुई ट्रालियां खड़ी थी। किसान सरकार और यूनियन की लड़ाई में पिस्ता हुआ नजर आ रहा था।

सरकार गन्ने के भाव को 450 रुपए करना नहीं चाहती थी तो वही यूनियन सरकार पर दवाब डाल रही थी। सरकार ने 25 जनवरी को ऐलान कर दिया कि गन्ने के भाव में सरकार 10 रुपए बढ़ोतरी दे रही है। दो एक तरफ सभी यूनियन सरकार के इस फैसले से नाराज थी लेकिन जिन किसानों का गन्ना खेत में पड़ा-पड़ा सूख रहा था। किसानों का मिल प्रशासन बेवकूफ बन रहा है। ऐसे में किसान नेता मिल और प्रशासन को चेतावनी भी देते हुए नजर आए लेकिन जिन किसानों का गन्ना खेत में सूख रहा था। उन्होंने मिल के शुरू होते ही राहत की सांस ली भले ही वह दस रुपए बढ़ाने से खुश नहीं हुए लेकिन वह अपना गन्ना लेकर मिल में जरूर पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here