Home Haryana हरियाणा में शराब हुई महंगी: नई आबकारी नीति लागू, देसी से लेकर...

हरियाणा में शराब हुई महंगी: नई आबकारी नीति लागू, देसी से लेकर बीयर तक सबके बढ़े दाम

395
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा में शराब पीने वालों को अब अपनी जेब पर और ज्यादा बोझ झेलना पड़ेगा। राज्य सरकार की नई आबकारी नीति बुधवार आधी रात से लागू हो गई है, जिसके चलते देसी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर के दामों में बढ़ोतरी की गई है। साथ ही शराब ठेकों के खुलने और बंद होने के समय में भी बदलाव किया गया है।

नई नीति के मुताबिक, गांवों में अब अक्टूबर तक शराब ठेके सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक खुलेंगे, जबकि नवंबर से मार्च तक उनका संचालन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक होगा। वहीं, शहरों में ठेके सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक खुले रहेंगे।

कितनी महंगी हुई शराब?

  • देसी शराब: सभी यूनिट्स में 10 से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। उदाहरण के तौर पर, पहले जो बोतल 175 रुपये की थी, अब उसकी कीमत 190 रुपये हो गई है।
  • अंग्रेजी शराब (IMFL): प्रीमियम से डीलक्स कैटेगरी तक की शराब में 1.6% से 20% तक दाम बढ़ाए गए हैं।
  • बीयर: बीयर की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। अब सामान्य बीयर की कीमत 90 से बढ़कर 130 रुपये, माइल्ड बीयर 110 से बढ़कर 150 रुपये और स्ट्रॉन्ग बीयर 160 रुपये हो गई है — यानी 30 रुपये की सीधी बढ़ोतरी।

राज्य सरकार का कहना है कि यह बदलाव राजस्व बढ़ाने और शराब वितरण प्रणाली को ज्यादा व्यवस्थित करने के उद्देश्य से किए गए हैं। हालांकि, शराब उपभोक्ताओं में इस वृद्धि को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here