कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): हरियाणा के राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि अंबाला रोड पर ड्रेन पुल के निर्माण के लिए 11 करोड़ के बजट को मंजूरी मिली है। जल्द पुराने पुल की जगह नए फोरलेन पुल का कार्य शुरू होगा। ड्रेन के 1960 में बने इस पुल भी नवनिर्माण भी इसी प्रोजेक्ट में शामिल था। लेकिन अब पुल ढहने की स्थिति में है। जिस कारण पुल के बजट को फोरलेन प्रोजेक्ट से अलग करके 11 करोड़ रुपए तुरंत प्रभाव से मंजूर करवाया गया। सड़क फोरलेन होने से पहले पुल का निर्माण करके इसे फोरलेन पुल किया जाएगा।
टिकरी से भेरियां तक शहर के बीचों-बीच फोरलेन सड़क होगी। 40 करोड़ के बजट को मंजूरी मिली है। जिला परिषद के नवनिर्वाचित चेयरपर्सन एवं सदस्यों से राज्यमंत्री ने मुलाकात की। इसके लिए अधिकारियों की टीम तैनात की गई है, ताकि सभी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करा कर अगले महीने से काम शुरू किया जा सके। ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन को बाईपास के अलावा अन्य वैकल्पिक रास्ते तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
रविवार को मंत्री अंबाला रोड पर जर्जर हुए ड्रेन पुल का अवलोकन करने पहुंचे थे। यह पुल एक तरफ झुकने के बाद प्रशासन ने इस पर ट्रैफिक की आवाजाही बंद कर दी है। राज्य मंत्री ने बताया कि गांव टिकरी से लेकर भेरियां तक लगभग छह से आठ किलोमीटर के रास्ते को फोरलेन करने का प्रोजेक्ट सरकार से मंजूर हो चुका है।







