अम्बाला,5 अप्रैल –हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में आज अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा अम्बाला छावनी कोर कमेटी की बैठक हुई।बैठक में आगामी 14 अप्रैल को दीनबंधु छोटूराम थर्मल पॉवर प्लांट की नई यूनिट के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता यमुनानगर जाएंगे।उन्होंने पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम को लेकर चर्चा की तथा जिम्मेवारियां सौंपी। उन्होंने कहा अधिक से अधिक कार्यकर्ता अम्बाला छावनी से बसों में यमुनानगर रवाना होंगे।
वहीं, कोर कमेटी की बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी के शास्त्री मंडल व ग्रामीण मंडल प्रधान के साथ-साथ चारों मंडलों की नई कार्यकारिणी का गठन कैबिनेट मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से किया गया।शास्त्री मंडल प्रधान प्रवेश शर्मा को तथा ग्रामीण मंडल प्रधान विकास बहगल को नियुक्त किया गया। वहीं, सभी मंडलों के पूर्व प्रधानों और नगर परिषद के सभी पार्षदों को उनके मंडलों में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।







