अंबाला (एकता): हरियाणा में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम की सूची जारी हो गई है। बता दें कि करीब 75 स्थानों पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा।
मीडिया सूत्रों के अनुसार 4 जगहों पर जिला परिषद के प्रेसिडेंट राष्ट्रध्वज फहराएंगे। महामहिम राज्यपाल कुरुक्षेत्र के थानेसर, मुख्यमंत्री मनोहरलाल यमुनानगर के जगाधरी, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हिसार और गृह मंत्री अनिल विज अंबाला में राष्ट्रध्वज फहराएंगे। हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में एट होम कार्यक्रम होगा।








