Home Haryana महिला कोच छेड़छाड़ मामले ने पकड़ा तूल, संदीप सिंह के इस्तीफे की...

महिला कोच छेड़छाड़ मामले ने पकड़ा तूल, संदीप सिंह के इस्तीफे की मांग कर रही विपक्षी पार्टियां

198
0

अंबाला (अंकुर कपूर): महिला कोच छेड़छाड़ मामले में संदीप सिंह को लेकर सभी विपक्ष यह मांग कर रहे हैं कि या तो संदीप सिंह इस्तीफा दें या फिर सरकार उसका बचाव ना करें। इसको लेकर गृह मंत्री ने विपक्ष को लताड़ लगाते हुए कहा कि इनको वास्तविक जानकारी का तो पता नहीं होता। इसकी जांच हरियाणा पुलिस नहीं बल्कि चंडीगढ़ पुलिस कर रही है। वहीं हुड्डा द्वारा दिए बयान कि हरियाणा में दो इंजन की नहीं बल्कि दो मुही सरकार चल रही है।

महिला कोच छेड़छाड़ मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सभी विपक्षी पार्टियां संदीप सिंह के इस्तीफे की मांग कर रही हैं जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा और इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला मुख्य रूप से हैं। उनका कहना है कि संदीप सिंह का बचाव खट्टर सरकार कर रही है। खाप पंचायतें भी महिला कोच के हक में खड़ी हो गई हैं और हरियाणा सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है कि संदीप सिंह को तुरंत बर्खास्त करें। वरना हरियाणा बंद भी किया जा सकता है।

अनिल विज ने कहा कि हुड्डा जी रोज नए नीत डायलॉग चार्ट कर आते हैं इनको क्योंकि इनको छपास हो गया है। यह चाहते हैं कि मुझे रोज छपना चाहिए इसीलिए वे इस तरह की बातें करते रहते हैं। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा कर्नाटक में राहुल गांधी की तर्ज पर एक यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन सके। इसको लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि ना तो किसी ने राहुल गांधी की यात्रा को देखा और सुरजेवाला का क्या वह तो वैसे ही हारा हुआ बंदा है। हरियाणा से हार के गया है यह कर्नाटक में जाकर क्या कर लेगा। अब इन्होंने टाइम पास करना है और तो इनके पास है नहीं यह यात्रा की नौटंकी कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here