करनाल (अंकुर कपूर): करनाल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पिटबुल डॉग ने छत पर खेल रही 9 साल की मासूम बच्ची को नोच डाला। बता दें कि घटना शिव कॉलोनी की है। पिटबुल डॉग ने बच्ची के मुंह पर बुरी तरह से हमला किया है। हमले से घायल हुई बच्ची गंभीर अवस्था में है। आसपास के लोगों ने बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के एक तरफ के मुंह का हिस्सा पिटबुल डॉग ने बुरी तरह से नोच लिया है। अब बच्ची के मुंह का ऑपरेशन होगा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई।
लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 9 साल की छोटी बच्ची ने बताया कि वह अपनी छत पर खेल रही थी तभी 2 मिनट के अंदर पिटबुल डॉग ने उस पर बुरी तरह से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि बच्ची के पिता गांव में गए हुए हैं, जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि पड़ोस में पाले हुए पिटबुल डॉग ने बच्ची को काट लिया है, आनन-फानन में बच्ची को हॉस्पिटल में लाया गया। पिटबुल डॉग मालिक की लापरवाही भी जरूर देखने को मिली है, आखिर की तरह खतरनाक डॉग को क्यों उसने खुले में अपनी छत पर छोड़ा हुआ था। फिलहाल अब देखने वाली बात यह होगी कि मालिक के खिलाफ पुलिस क्या कार्रवाई करती है।







