हरियाणा | हरियाणा में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने कंप्यूटर साइंस विषय के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 2 मई 2025 तक hpsc.gov.in या regn.hpsc.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत हरियाणा कैडर में 1,633 पद और मेवात कैडर में 78 पद भरे जाएंगे।
योग्यता मानदंड:
- कंप्यूटर साइंस में M.Sc (कम से कम 55% अंकों के साथ) या कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर इंजीनियरिंग / आईटी में BE/B.Tech की डिग्री।
- B.Ed. अनिवार्य।
- उम्मीदवार ने 10वीं में हिंदी/संस्कृत या 12वीं/BA/MA में हिंदी विषय पढ़ा हो।
- HTET/STET उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
- आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष।
आवेदन प्रक्रिया:
- आधिकारिक वेबसाइट regn.hpsc.gov.in पर जाएं।
- “PGT भर्ती” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सेव कर लें।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य वर्ग: ₹1000
- महिलाएं, हरियाणा के SC/ST वर्ग के उम्मीदवार: ₹250
- दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन नि:शुल्क।
चयन प्रक्रिया:
चयन तीन चरणों में होगा:
- स्क्रीनिंग टेस्ट
- सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट
- इंटरव्यू
फाइनल चयनित उम्मीदवारों को ₹47,600 से ₹1,51,100 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।







