भिवानी (अंकुर कपूर): हरियाणा में प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा में भाजपा सरकार में खेल मंत्री पर एक महिला कोच द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा कि गंभीर आरोपों के मामले में मंत्री रहते फेयर जांच नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि उनके पास इनेलो नेता अभय चौटाला का फोन आया था तथा पीड़िया उनसे मिलकर अपनी समस्या बताएगी, तभी वे इस मामले में कांग्रेस का स्टैंड सही तरीके से रख सकेंगे।
यह बात प्रतिपक्ष नेता ने भिवानी में पटवारी व कानूनगो के धरने को समर्थन देने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। पत्रकारों द्वारा खेल मंत्री के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है कि एक महिला कोच ने खेल मंत्री पर आरोप लगाए है। वे जब तक पीड़िता से बात नहीं कर लेते, कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।
हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में दूसरे चरण की यात्रा 6 से 11 तारीख तक रहेगी। जिसके बाद यह यात्रा पंजाब की तरफ रवाना होगी। इस यात्रा को लेकर वे विभिन्न जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लांबंद्ध करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष के साथ पहुंच रहे है। बता दें कि भिवानी पहुंचे हुड्डा ने पटवारी व कानूनगो के धरने को समर्थन देने के अलावा दिव्यांग अधिकार अधिनियम-2016 को लेकर कई माह से धरना दे रहे दिव्यांगों व दो साल से धरना दे रहे बर्खास्त पीटीआई के बीच पहुंच उनकी मांगों को उठाने की बात कही।







