Home Haryana सनोली-पानीपत रोड से हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत, राहुल गांधी के...

सनोली-पानीपत रोड से हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत, राहुल गांधी के साथ दिग्गज नेता शामिल

249
0

पानीपत (एकता): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 112वां दिन है।

बता दें कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की एक बार फिर से शुरुआत पानीपत से हुई। सूत्रों के अनुसार यात्रा की शुरुआत राहुल ने कांग्रेस के नेताओं के साथ सनोली-पानीपत रोड से की। उन्होंने दूसरे चरण की शुरुआत से पहले कांग्रेस ने तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

आज यात्रा पानीपत से आगे बढ़कर हरियाणा के अन्य जिलों में जाएगी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता राहुल गांधी के साथ हैं। इस दौरान किसी शख्स ने उन्हें भीड़ में घुसकर एक तस्वीर भेंट की।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी काफिले में शामिल हुए। हालांकि बाद राहुल गांधी पैदल चलते रहे लेकिन भूपेंद्र हुड्डा राहुल गांधी की कार में बैठ गए। वहीं दूसरी ओर रैली के मंच पर किरण चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम चन्द्रमोहन, गन्नौर विधायक शकुंतला खटक और महम से पूर्व विधायक आनन्द सिंह दांगी पहुंच गए हैं। संजय चौक पर राहुल गांधी के पहुंचने से पहले पुलिस ने नाका लगाकर वाहन रोक दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here