भिवानी (एकता): नए साल के पहले दिन भिवानी में उस समय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी जब 18 घंटे में इंदौर से 900 KM का सफर तय कर सिंबा बब्बर शेर लघु चिड़ियाघर पहुंचा। हालांकि लोगों को इसके बाद तक जाने नहीं दिया गया।

सूत्रों के अनुसार एक्सपर्ट की निगरानी में सिंबा को विशेष सुरक्षा इंतजामों के साथ गाड़ी में लाया गया। बता दें कि 30 दिन तक उसे चिड़ियाघर में दर्शकों के लिए बंद कर रखा जाएगा।

बता दें कि जब उसे पिंजरे में डाला गया तो उसकी दहाड़ ने मादा गीता व नर शिवा की बैचेनी बढ़ा दी। जिसके बाद उसका हेल्थ चेकअप करा कर उसे कुछ खिलाया-पिलाया गया।







