Home Ambala शम्भू बॉर्डर पर एक बार फिर किसान और पुलिस जवान आमने सामने…पुलिस...

शम्भू बॉर्डर पर एक बार फिर किसान और पुलिस जवान आमने सामने…पुलिस ने किसानों के आरोपों को बताया बेबुनियाद

118
0
अम्बाला,14 दिसंबर–-शम्भू बॉर्डर पर आज हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों पर इस्तेमाल किए गए वाटर कैनन के पानी में केमिकल मिले होने के आरोप किसानों ने लगा.ए किसानों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि जो वाटर कैनन से पानी के बौछार की है उसमें केमिकल मिला हुआ था.वहीं इन आरोपों पर जिसपर DSP रजत गुलिया ने सफाई देते हुए कहा कि किसानों का जत्था जैसे ही बैरिगेट के पास आया, जिला प्रशासन के सीनियर अधिकारियों ने उनसे बातचीत की ! उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के  द्वारा एक रस्सी में डालकर एक कुंडा जो आगे से तेज था जाली में डालकर उसको तोड़ने की कोशिश की जिसके चलते प्रशासन द्वारा उनपर पानी की बौछार की गई ! उन्होंने कहा कि वो पानी सादा  था और उसमें कोई केमिकल नहीं था.
अम्बाला के एसपी सुरेंद्र भौरिया का कहना ये 
किसानों के आरोपों को लेकर अम्बाला के एसपी सुरेंद्र भौरिया ने  बताया कि आज किसानों के जत्थे से पुलिस प्रशासन की पौना घण्टा बातचीत हुई.जिसमें किसानों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने जालियों को उखाड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद सामान्य पानी की बौछारों का इस्तेमाल पुलिस ने किया। किसानों के आरोप बेबुनियाद हैं। एसपी ने बताया कि आज किसानों को समझाया गया है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक कमेटी गठित की गई है किसान अपनी बात कमेटी के सामने रखें। वहीं किसानों द्वारा एक्सपायर डेट के आंसू गैस इस्तेमाल करने के आरोपों को भी एसपी नकारा और कहा कि हमारे द्वारा चलाई जा रही टियर गैस एक्सपायर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here