Home Accident यमुनानगर में सड़क हादसा: ट्रक से टकराई बच्चों से भरी स्कूली बस,...

यमुनानगर में सड़क हादसा: ट्रक से टकराई बच्चों से भरी स्कूली बस, कई बच्चे घायल

186
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): हरियाणा के यमुनानगर के साढौरा में शनिवार को एक स्कूल बस के साथ हादसा हो गया। सूत्रों के अनुसार काला आंब रोड पर ईदगाह के सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जिससे बस में सवार कई बच्चे व महिला केयर टेकर घायल हो गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गनीमत यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। बता दें कि बच्चों के परिजनों ने स्कूल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना साढौरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here