Home Accident नए साल पर जश्न मनाने शिमला जा रहे थे दोस्त, अंबाला-जगाधरी हाईवे...

नए साल पर जश्न मनाने शिमला जा रहे थे दोस्त, अंबाला-जगाधरी हाईवे हुआ भयानक कार हादसा

236
0

अंबाला (एकता): नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है। लेकिन कहते हैं कि किसी के कर्मों के आगे किसी का जोर नहीं चलता। ऐसा ही कुछ अंबाला-जगाधरी हाईवे पर हुआ। जहां नए साल का जश्न मनाने से पहले ही कई घरों के चिरागों के साथ हादसा हो गया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार नए साल का जश्न मनाने शिमला जा रहे दोस्तों की कार को अंबाला के पास अचानक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी ट्रक के नीचे घुस गई, जिससे वह हादसे का शिकार हो गई। हादसा अंबाला-जगाधरी हाईवे पर शुक्रवार की देर रात कुष्ट आश्रम के पास हुआ। बता दें कि हादसा इतना भयानक था कि एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य घायल हैं।

पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर-8 निवासी दीपक की ही मौत हो गई जबकि तुषार गंभीर रूप से घायल है। तीन अन्य साथी रितिक, चिराग व प्रकाश को थोड़ी बहुत चोटें आई हैं। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here