यमुनानगर (अंकुर कपूर): हरियाणा के यमुनानगर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां जरा सी बात पर तीसरी क्लास के छात्र को प्रिंसिपल ने खौफनाक सजा दे दी। बता दें कि प्रिंसिपल ने डंडों से मासूम बच्चे की निर्मम पिटाई का आरोप लगा है। मासूम तीसरी कक्षा का छात्र है।

जानकारी के मुताबिक छात्र का आई कार्ड घर में रह गया था। जिसके चलते गुस्से में प्रिंसिपल ने यह कदम उठाया। जिस बच्चे की पिटाई की गई है वह महिला पुलिस कर्मचारी का बेटा है।

मासूम की गर्दन और पीठ पर पिटाई के निशान मौजूद हैं। परिजनों द्वारा बच्चे का मेडिकल करवाया गया है। गौरतलब है कि यमुनानगर में एक स्कूल के बाहर दसवीं कक्षा का छात्र पर युवकों ने लोहे की रॉड, डंडों से हमला किया था।








