Home Haryana जीजा को मारने आए साले के साथ हुआ कुछ ऐसा कि…

जीजा को मारने आए साले के साथ हुआ कुछ ऐसा कि…

235
0

पानीपत: हरियाणा में दिनों-दिन हत्या की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। राजधानी में रोज ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पानीपत जिले में सामने आया है। जहां गांव शेरा के पास बाबा शुक्रनाथ समाधि पर बनी कुटिया में रविवार सुबह एक सन्यासी बाबा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दरअसल यह सब गलतफहमी से हुआ। दरअसल एक साला अपने सन्यासी बने जीजा को मारने आया था लेकिन उसके हाथों किसी ओर ही बाबा का कत्ल हो गया।

बता दें कि उसका जीजा घर परिवार छोड़कर सन्यासी बन गया था। हालांकि वह शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे भी हैं। पारिवारिक कलह के चलते उसने परिवार त्याग दिया और वह सन्यासी बन गया। इसी बात को लेकर उसके ससुराल पक्ष के लोग उससे नाराज थे। जिसके चलते उसने अपने जीजा को मारने का प्लान बनाया लेकिन सब उलटा हो गया। दरअसल जीजा की कुटिया में अंधेरे के चलते वह किसी दूसरे बाबा को मौत के घाट उतार आया। उसके बाद फरार हो गया। बता दें कि वारदात के कुछ समय पहले ही उसका जीजा कुटिया से बाहर गया था। इसके बाद वह फरार हो गया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here