Home Crime बड़ी सफलता: 470 ग्राम स्मैक के साथ SSB और IRB के जवान...

बड़ी सफलता: 470 ग्राम स्मैक के साथ SSB और IRB के जवान गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

198
0

रोहतक (एकता): रोहतक में अंबाला पुलिस की एसटीएफ के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली बाईपास के पास एसएसबी के एक और आईआरबी के दो जवानों को 470 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह जवान सेंट्रो कार में सवार थे।

मजिस्ट्रेट ने आईआरबी के जवानों को जेल भेज दिया है, जबकि एसएसबी के जवानों को दो दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी जवान जिला झज्जर के रहने वाले हैं। आरोपी देवेंद्र एसएसबी बिहार में बतौर सिपाही की पोस्ट पर तैनात है। पुलिस को शक है कि वह बिहार से ही स्मैक लेकर आया था और इसे रोहतक में बेचने वाला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here