रेवाड़ी (एकता): हरियाणा के रेवाड़ी में सीएम विंडो इंचार्ज अनिल राव की फॉरच्यूनर कार हादसे का शिकार हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार को महेंद्रगढ़ रोड स्थित गांव सीहा के पास अचानक नीलगाय आगे आने से यह हादसा हुआ।

बता दें कि अनिल राव गुरुग्राम से अपनी कार में कस्बा कनीना के लिए एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल जा रहे थे। जैसे ही कार ने बुड़ौली गांव में प्रवेश की तो अचानक नील गाय आगे आ गई। चालक का ब्रेक लगाने के बाद भी संतुलन खो गया। गाड़ी रोड पर ही 3-4 पलटी खाती हुई सड़क किनारे रुक गई।

राहगीरों ने कार में सवार लोगों को निकाला। हादसे के समय कार में पूर्व आईपीएस ऑफिसर अनिल राव के अलावा उनका गनमैन, चालक व 2-3 अन्य लोग थे। सभी को मामूली चोटें आई है। गनीमत यह रही कि कार सड़क से बाहर नहीं गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।







