Home Haryana जेजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का...

जेजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया गया गठन

124
0

चंडीगढ़ | जननायक जनता पार्टी (JJP) ने संगठन को नई दिशा देने के लिए बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है।

PAC में शामिल प्रमुख नामों में डॉ. अजय सिंह चौटाला, डॉ. केसी बांगड़, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, नैना सिंह, रमेश खटक, मोहसिन चौधरी, रीटा सिंह, राव सुनील चौधरी और सभी प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं।

वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी ने 18 नए सदस्यों को नियुक्त किया है, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व वीसी रणपाल सिंह, बलवान दनौदा, चरण सिंह अहेर, अमर सिंह ब्रह्मचारी, रणबीर राणा, हरी सिंह भारी, होशियार सिंह नेहला, राजमल काजल, तेज सिंह तेवतिया, नफे सिंह मान, राकेश जाखड़ और धूप सिंह माजरा शामिल हैं।

इसके साथ ही पार्टी ने अनुशासन समिति के चेयरमैन पूर्व वीसी अजमेर सिंह मलिक और समिति के अन्य सदस्यों को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया है। इन सदस्यों में एडवोकेट कलम सिंह, रिटायर्ड ईआईसी निहाल सिंह, एडवोकेट विजय बंसल, एडवोकेट अदरीश खान और पूर्व सूचना आयुक्त एडवोकेट पंकज मेहता शामिल हैं। JJP ने इन बदलावों के ज़रिए पार्टी को आगामी चुनावों के लिए संगठित करने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here