Home Haryana हरियाणा में रहकर नहीं पता स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का सही नाम,...

हरियाणा में रहकर नहीं पता स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का सही नाम, सिविल सर्जन और DC की बड़ी लापरवाही

185
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): हरियाणा के गब्बर कहे जाने वाले गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को कौन नहीं जानता लेकिन शायद फरीदाबाद के सिविल सर्जन और जिला उपायुक्त स्वास्थ्य गृहमंत्री के नाम को नहीं जानते। बता दें कि फरीदाबाद के सिविल अस्पताल से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग सर्वेक्षण योजना के तहत पोस्टर को लगवाया गया है जिसमें हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का नाम न केवल गलत लिखा है बल्कि गलत नाम से बने बैनर को पूरे शहर में लगवा भी दिया। हालांकि इस पोस्टर को अस्पताल के मेन गेट से लेकर पूरे शहर में लगे एक महीने बीत चुके हैं।

आज जब इस मामले मामले में फरीदाबाद के सिविल सर्जन विनय गुप्ता से बात की गई तो वह सवाल का जवाब देने की बजाय बगलें झांकते नजर आए। इतना ही नहीं उन्होंने कैमरे पर चुप्पी साध ली और आनन-फानन में पोस्टर को मेन गेट से हटवा लिया, लेकिन इतनी बड़ी लापरवाही शहर के लोगों में पढ़े-लिखे अधिकारियों के प्रति क्या संदेश जाएगा। अब देखना है कि मंत्री जी इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में 8 साल तक मंत्री पद संभालने वाले राज्य के गृहमंत्री अनिल विज का सही नाम क्या है, फरीदाबाद के सिविल सर्जन और जिला प्रशासन को नहीं पता। ये हम नहीं बल्कि प्रशासन द्वारा बनवाए गए बैनर बता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here