Home Haryana हरियाणा के छोरे को Mumbai Indians ने 20 लाख रुपए में खरीदा,...

हरियाणा के छोरे को Mumbai Indians ने 20 लाख रुपए में खरीदा, IPL में निभाएगा यह खास भूमिका

205
0

पानीपत (अंकुर कपूर): पानीपत के एक और लाल ने इतिहास रच दिया है। आपको बता दें कि राघव गोयल फरीदाबाद क्रिकेट एकेडमी में काफी समय से प्रैक्टिस कर रहे थे। उनकी मेहनत और लगन आज रंग लाई, जब मुंबई इंडियन फ्रेंचाइजी ने उनको 20 लाख की बोली देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।
जैसे यह खबर परिवार ने टीवी पर देखी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राघव गोयल भी उस समय परिवार के साथ ही मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उनका सपना था वह आईपीएल में खेलें। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं उस पर मां-बाप, भाई-बहन सभी का बहुत बड़ा योगदान है। मां के लिए इससे बड़ी खुशखबरी कुछ नहीं हो सकती। उनके पिता का कहना है कि राघव सोते हुए भी हाथ में बोल लेकर सोता था, बड़ी मेहनत की है। वे जल्दी ही भारतीय टीम का सदस्य बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here