Home election रोहतक में ब्लॉक समिति चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद का हुआ चुनाव, जानिए...

रोहतक में ब्लॉक समिति चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद का हुआ चुनाव, जानिए किस पार्टी के चुने गए उम्मीदवार

223
0

रोहतक (अंकुर कपूर): रोहतक के जिला पंचायती खण्ड कार्यालय में ब्लॉक समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद के चुनाव हुए। दोनों ही पदों पर भाजपा पार्टी समर्थित उम्मीदवार चुने गए। बता दें कि चेयरमैन पद का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ तो वहीं वाइस चेयरमैन पद का चुनाव ईवीएम मशीन से वोट डालकर किया गया। चुनाव में 21 सदस्य पहुंचे जिन्होंने ईवीएम मशीन से वोट डाले, जिसमें नीरज को एक वोट ज्यादा मिला जो भाजपा समर्थित है।

दोनों पदों पर सहमति बनाने के लिए भाजपा पार्टी के नेता सतीश नांदल व शमशेर खरकड़ा उपस्थित रहे। यह चुनाव की प्रक्रिया रोहतक के एसडीएम राकेश सैनी की अध्यक्षता में हुई। चुनाव अधिकारी एसडीएम राकेश सैनी का कहना है कि इस चुनाव की तारीख का ऐलान सभी सदस्यों को नोटिस देकर किया गया था। पंचायत जिला खंड कार्यालय में यह चुनाव संपन्न हुआ है जो कि ब्लॉक समिति के चेयरमैन पद का चुनाव सुनील को सर्वसम्मति से चुना गया है। वाइस चेयरमैन पद का चुनाव के लिए 21 सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें से नीरज वाइस चेयरमैन के लिए एक वोट से जीते।

ब्लॉक समिति के चेयरमैन पद के नवनिर्वाचित चुने गए उम्मीदवार सुनील उर्फ प्यारा ने बताया कि वह आज बहुत खुश है, उन्हें चेयरमैन पद के लिए सभी सदस्य ने सर्वसम्मति से चुना। चुनाव में सर्वसम्मति करवाने में भाजपा नेता सतीश नांदल व शमशेर खरकड़ा, पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर का उन्हें आशीर्वाद मिला है। उन्होंने बताया कि वह सभी साथियों को साथ लेकर चलेंगे और उनकी समस्याओं की आवाज उठाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here