Home Ambala बारिश से अंबाला शहर हुआ जलमग्न…लोगों का घरों से बाहर जाना...

बारिश से अंबाला शहर हुआ जलमग्न…लोगों का घरों से बाहर जाना हुआ मुश्किल

176
0
अंबाला : चन्द्रिका ( TSN)-सुबह हुई बारिश से अंबाला शहर एक बार फिर जलमग्न हो गया.शहर के ज्यादातर हिस्से लोगो के लिए स्विमिंग पूल बन गए है। जनता का घरों से बाहर निकलना दुर्लभ हो गया है, वही व्यापारियों ने दुकान का सामान समेटना शुरू कर दिया है ताकि जलभराव से दुकानों में पड़ा सामान खराब न हो।
अम्बाला में आज सुबह हुई बारिश से शहर के ज्यादातर हिस्से स्विमिंग पूल में तब्दील हो गए है। जलमग्न हुए शहर ने व्यापारियों के साथ साथ आम जनता की नींद उड़ा दी है.अंबाला शहर स्थित एशिया की सबसे बड़ी कहे जाने वाली अंबाला की कपड़ा मार्केट के हालात कुछ इस तरह हो गए है कि खरीददारी करने आए लोगो को गंदे पानी में जाकर सामान लेना पड़ रहा है। दुकानदारों और राहगिरो की माने तो शहर के हालात ज्यो के त्यो बने हुए है। प्रशासन ने जो दावे किए थे वो पानी में बहते दिखाई दे रहे है, लोगो ने निगम अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि नालों की सफाई सही समय पर न होने से शहर के ये हालात हो गए है। व्यापारियों ने अभी से अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है ताकि बारिश में सामान खराब न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here