Home Haryana करनाल में किसान संयुक्त मोर्चा की बैठक में शामिल हुए किसान नेता...

करनाल में किसान संयुक्त मोर्चा की बैठक में शामिल हुए किसान नेता राकेश टिकैत

188
0

करनाल (अंकुर कपूर): करनाल में किसान संयुक्त मोर्चा की शनिवार को बैठक हुई। जिसमें भाग लेने किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे। बता दें कि गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में केंद्र सरकार के खिलाफ आगामी संघर्ष को लेकर बैठक हुई।

आंदोलन के दौरान किसानों पर केस दर्ज, कैंसिल करने, फसलों पर MSP की गारंटी, बीमा, बीमारी से खराब फसलों पर मुआवजे समेत किसानों की कई मांगें है, जिन्हें लागू करवाने की मांग कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा  करनाल में एक मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर देश भर के सयुंक्त किसान मोर्चा के बड़े नेता इस मीटिंग में पहुंचे हैं। कुछ समय पहले सयुंक्त किसान मोर्चा के द्वारा कहा गया था कि 26 जनवरी से भारत में सयुंक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान एक आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जिसकी रणनीति को बनाने के लिए आज यह बैठक रखी गई है।

मीटिंग में पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि आज कई मुद्दों पर आपस में चर्चा की जाएगी, इसमें मुद्दे रहेंगे लिखित में एमएसपी का कानून लागू करना, किसानों का गन्ने का भाव सुनाया जाए। उत्तर प्रदेश के खीरी में हुई घटना में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। उन्होंने बोलते हुए कहा कि आने वाली 26 जनवरी के दिन शिव किसान मोर्चा के द्वारा दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी और आंदोलन के लिए मीटिंग मे चर्चा की जाएगी, जो भी मीटिंग में सभी किसान नेताओं की सहमति बनेगी, वह मीटिंग के बाद मीडिया को बता दी जाएगी। वहीं जब राकेश टिकैत से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पूरी नहीं होने देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here